फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Less buses available on the route, more problems

Kaithal News: रूट पर बसें मिलतीं कम, परेशानियां ज्यादा

Wed, 04 Dec 2024 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Less buses available on the route, more problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सुबह के समय कैथल से चीका व चीका से कैथल जाने वाली बसों की संख्या कम होने से दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रूट पर बसें कम मिलने पर जान पर खेलकर विद्यार्थी और अाम लोग यात्रा करते हैं।

दरअसल, सुबह के समय स्कूल व काॅलेज जाने वाले बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही काम पर जाने वाले दैनिक यात्री भी बहुत अधिक हैं। ऐसे में यात्रियों को लंबे समय तक बस की इंतजार करना करनी पड़ती है। बहुत बार तो यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डाल कर बसों की छतों पर बैठ कर या फिर बसों के पीछे लटक कर कर भी सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसमें खास तौर पर कॉलेज व स्कूल में जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। भीड़ के कारण उन्हें समय पर बस नहीं मिल पाती है और बस छूटने के कारण उनकी शिक्षा पर असर पड़ता है। पहले सीवन से महिलाओं के लिए सुबह के समय एक स्पेशल बस चलाई गई थी जोकि सीवन से कैथल के लिए जाती थी, जो बाद में उसे चीका से कैथल कर दिया गया। लंबे समय से वह बस बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीवन से सीधा कैथल के लिए महिलाओं के लिए कोई स्पेशल बस न होने के कारण महिलाओं को दिक्कत हो रही है। यदि वह बस दोबारा से चलाई जाती है तो भी महिलाओं को कुछ सुविधा हो सकती है। इससे भीड़ में भी कमी आ सकती है।


जो बसें सुबह के समय सीवन से कैथल की ओर जाती हैं उनमें बहुत अधिक भीड़ होती है और कई बार यात्रियों को बसों के दरवाजों में लटक कर या बसों की छत पर बैठ कर अपनी जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ती है। दैनिक यात्रियों व नगर निवासियों की मांग है कि सुबह के समय बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए और महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई जाए ताकि जनता की परेशानी का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed