फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Learned the tricks of yoga and understood the importance of digital literacy

Kaithal News: योग के गुर सीखे और समझा डिजिटल साक्षरता का महत्व

Wed, 04 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Learned the tricks of yoga and understood the importance of digital literacy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर की

शुरुआत हुई। इसमें छात्राओं े ने सीखे योग के गुर सीखने के साथ डिजिटल साक्षरता का महत्व भी समझाष

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता शास्त्री ने आगामी सात दिनों में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने उद्घाटन संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य नॉट मी बट यू... पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासन, समयपालन और सक्रिय सहभागिता के साथ गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम जुवारी ने शिविर के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को राष्ट्र एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


सायंकालीन सत्र में डिजिटल साक्षरता विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ता सुरेश कुमार ने डिजिटल साक्षरता की परिभाषा, आवश्यकता और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डिजिटल साक्षरता केवल तकनीक के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षित, जिम्मेदार और नैतिक रूप से डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।


व्याख्यान के दौरान ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराध, फेक न्यूज की पहचान, डिजिटल भुगतान, सरकारी डिजिटल सेवाएं और सोशल मीडिया के सकारात्मक

उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वयंसेवकों को पासवर्ड सुरक्षा, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण और व्यक्तिगत

जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।

वक्ता ने युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं डिजिटल रूप से सशक्त बनें और समाज में डिजिटल जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंत में संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास किया, जिसमें आयुष विभाग की सरिता और राम मेहर ने उन्हें सूर्य नमस्कार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed