फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Learned first aid, students got certificates

Kaithal News: सीखा प्राथमिक उपचार, विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Learned first aid, students got certificates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम में समापन पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए।

कार्यक्रम में शुक्रवार को तीसरे दिन फर्स्ट एड नेशनल मास्टर ट्रेनर अंजू शर्मा ने प्राथमिक उपचार आदि की जानकारी दी। उन्होंने घाव, पट्टी, हड्डी की टूट के बाद मरीज को अस्पताल कैसे पहुंचाएं, विषय पर जानकारी दी। इसके साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स में क्या-क्या समान होता है, इस बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


सारी जानकारियों को विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना और सीखा। अलग-अलग वय के अनुसार लोगों को किस प्रकार प्राथमिक उपचार देना चाहिए, इस संबंध में भी बहुत अच्छे ढंग से समझाया गया। छात्रों को रेडक्रॉस का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा आदि की भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने कहा की आज के दौर में जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है। जिसके पास सूचना है, वही ताकतवर है। दुनिया में कलम की ताकत से बड़ा कोई हथियार नहीं है।

यदि युवाओं को अपने जीवन में सफलता हासिल करनी है तो उन्हें हर प्रकार की जानकारी से अपडेट रहना होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से डीजीईएंडटी के सिलेबस के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि छात्रों को अपने व्यवसाय के प्रशिक्षण के साथ-साथ अन्य प्रकार के कार्यक्रम भी वर्ष भर चलाए जाते हैं जैसे युवा गतिविधियां, नेशनल कैडेट कोर, सामाजिक कार्यों के प्रति युवाओं को जागरूकता के कार्यक्रम, सोशल मीडिया व बैंक खातों से होने वाले फराड के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति व धूम्रपान के विरुद्ध कार्यक्रम व पूरे वर्ष महापुरुषों के दिवशों व पर्वों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं।


इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मचारी व छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधीक्षक सोहनलाल, वर्ग अनुदेशक सतीश सैनी, संजीव कुमार, संजय वर्मा, शमशेर सिंह मलिक के अलावा अनुदेशकों में 85 छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।



­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed