फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Learn how to save lives in an emergency

Kaithal News: आपातकाल में जीवन बचाने की विधि सीखी

Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Learn how to save lives in an emergency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। शहर के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। डमी का उपयोग करते हुए सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों को सीपीआर कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन के तकनीक सिखाई गई, ताकि हम आपातकालीन स्थिति में किसी का जीवन बचा सके।

व्यावसायिक शिक्षिका सीमा लालर ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की अग्रणी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। इस दौरान छात्राओं ने नर्सिंग दिवस थीम पर चार्ट बनाए, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया और बेटियों व गुरुओं के लिए गीत गाकर इस दिवस को भव्य तरीके से मनाया। इस दौरान छात्रा शीतल, अंजलि, नेहा, गुरमीत, साक्षी, आरती, खुशी व अन्य छात्राओं ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अजय मलिक ने बताया कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे विद्यालय में नर्सिंग कॉर्स उपलब्ध है, जिससे हमें रोजगार के साथ सेवा करने का अवसर भी मिलेगा। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को नर्सिंग दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed