{"_id":"668dd98274ffb24a7c0a091d","slug":"lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-people-to-australia-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427535-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों ठगे
Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 26.20 लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गांव टीक निवासी दलेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बरोट निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार वह उसके भाई मनप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गांव समाधां निवासी सिमरन कौर व उसके पति जतिंदर सिंह से बातचीत की। सिमरन कौर ने कहा कि वे उसके भाई का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। वह वहां पर काम भी करेगा और पैसे कमाएगा।
आरोपियों ने दलेर सिंह, उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, दिल्ली निवासी जगप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर, अंबाला निवासी संदीप सेठी व मुकेरिया पंजाब निवासी लखा सिंह के साथ मिलकर अलग-अलग समय में उससे 26 लाख 20 हजार रुपये ले लिए व कहा कि उसके भाई को इंडोनेशिया के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। आरोपियों ने उसके भाई इंडोनेशिया भेज दिया और करीब एक महीने तक वहीं रखा।
विज्ञापन
बाद में आगे नहीं भेजने पर उसके भाई को मजबूरन वापस भारत आना पड़ा। यहां आकर जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो पता चला कि ये वीजा तो नकली है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता अनुसार ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 26 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
थाना ढांड में यह मामला दर्ज कराया था। पूछताछ के लिए आरोपी दलेर को पुलिस ने एक दिन रिमांड पर लिया है।