फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lack of basic facilities in the stadium of Fatehpur

Kaithal News: फतेहपुर के स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी

Mon, 27 Feb 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Feb 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic facilities in the stadium of Fatehpur

विज्ञापन
कैथल। पूंडरी के गांव फतेहपुर में बने राजीव गांधी स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। करोड़ों की लागत से बना स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार से काम नहीं आ रहा। इस पर लगा खर्च होता जा रहा है।
विभाग भी इन स्टेडियमों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस खेल मैदान में कोई भी ग्राउंड मैन नहीं है और न ही कोई कोच है। इसकी वजह से स्टेडियम की देखभाल नहीं हो रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि फतेहपुर का स्टेडियम सफेद हाथी बनकर रह गया है। सरकार ने दिखावे के लिए तो स्टेडियम बना दिया, लेकिन खिलाड़ियों को इससे कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन


खिलाड़ी राजू, पवन, सोनी, रिंकू, टोनी, दीपक, राहुल, सुनील, रोहित और सौरभ ने कहा कि 15 वर्ष पहले गांव फतेहपुर में स्टेडियम बनाया था, लेकिन आज तक इस स्टेडियम खिलाडिय़ों को कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई। सुबह और शाम सैकड़ों से भी अधिक संख्या में युवा स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में कोई भी व्यवस्था ढंग की नहीं है। खिलाड़ियों को स्टेडियम में पूरे उपकरण न होने की वजह से अभ्यास करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करोड़ों की लागत से यह स्टेडियम बनवाया हुआ है। लेकिन इसकी देखरेख के लिए किसी को भी इसकी जिम्मेदारी हीं सौंपी है।
किसी को इसका चार्ज दिया हुआ है वह औपचारिकता के तौर पर महीने में एकाध बार ही स्टेडियम में आता है। उसकी दिन अपनी हाजिरी लगाकर चला जाता है, लेकिन स्टेडियम में क्या चल रहा है, खिलाड़ियों के खेलने की क्या व्यवस्था है। स्टेडियम में खेल के उपकरणों की क्या स्थिति इस बारे में देखभाल करने वाला कोई भी नहीं है।

विभाग की ओर से भी इस स्टेडियम की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सुविधाएं न मिलने से खिलाड़ियों की प्रतिभा दबती जा रही है। खिलाड़ियों ने मांग की है कि जल्द से स्टेडियम में खेल के उपकरणों से लेकर मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए, ताकि खिलाड़ी अच्छे से अभ्यास कर सके और प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed