फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   KU starts admissions for MSc Chemistry; applications till June 15

Kaithal News: केयू से एमएससी रसायन विज्ञान में दाखिले शुरू, आवेदन 15 जून तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
KU starts admissions for MSc Chemistry; applications till June 15
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी की 120 सीटें हैं, जिन पर दाखिले शुरू हो चुके हैं, इसके लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एडमिशन से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में इस विभाग की स्थापना 1961 में हुई थी, जिसमें प्रोफेसर एसएम मुखर्जी, एफएनए विभाग के पहले प्रमुख थे।
विज्ञापन

दो वर्षीय एमएससी केमिस्ट्री कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास तीन वर्षीय बीएससी डिग्री में तीनों वर्षों तक केमिस्ट्री विषय होना अनिवार्य है तथा कुल अंकों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए, इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी भी पात्र होंगे, जिन्होंने बीएससी में केमिस्ट्री विषय में न्यूनतम 24 क्रेडिट प्राप्त किए हों और कुल 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
विज्ञापन


एक वर्षीय एमएससी केमिस्ट्री कार्यक्रम के लिए चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स/बीएससी. ऑनर्स विद रिसर्च डिग्री में केमिस्ट्री के न्यूनतम 80 क्रेडिट तथा 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे, इसके अलावा तीन वर्षीय स्नातक डिग्री के बाद केमिस्ट्री में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र होंगे, बशर्तें उन्होंने संबंधित विषय में न्यूनतम 40 क्रेडिट एवं 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए गए ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को शोध, उद्योग तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। रसायन विज्ञान विभाग आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों तथा शोध आधारित अध्ययन के लिए जाना जाता है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed