{"_id":"657223e716e4eb44b50ae5fd","slug":"krutika-and-ajay-won-medals-kaithal-news-c-18-1-knl1004-279009-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कृतिका और अजय ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कृतिका और अजय ने जीते पदक
Fri, 08 Dec 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल की कृतिका व अजय कुमार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर में एनसीसी आर्मी विंग के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल किए है। सार्जेंट कृतिका ने खो-खो में स्वर्ण पदक व सीनियर अंडर आफिसर अजय कुमार ने बास्केटबॉल में रजत पदक जीता।
प्राचार्य डॉ. ओपी चौधरी ने बताया कि यह शिविर वर्धमान इंजीनियरिंग कॉलेज सिकंदराबाद तेलंगाना में आयोजित किया गया था। इसमें महाविद्यालय के केडेटस ने लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह गढ़वाल के नेतृत्व में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि कृतिका व अजय कुमार ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय की तरफ से भाग लिया।
शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए कैडेटस ने एकता व अनुशासन के साथ अपनी-अपनी संस्कृति, वेशभूषा व भाषा का आदान प्रदान किया। शिविर में मुख्यत: कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार कुशलता, नेतृत्व एवं विविधताओं में एकता का प्रशिक्षण दिया। शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें अपने साहस व बल से सार्जेंट कृतिका ने खो-खो में स्वर्ण पदक व सीनियर अंडर आफिसर अजय कुमार ने बास्केटबॉल में रजत पदक जीतकर एनसीसी निदेशालय पीएचएच, पीएंडसी व अंबाला ग्रुप की 10 हरियाणा बटालियन का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
दोनों कैडेटों का महाविद्यालय में पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एएस काहलों, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सतीश कुमार, एनसीसी अधिकारी, प्राचार्य डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. ओपी लठवाल, डॉ. आरएस गढ़वाल ने कैडेटों को बधाई दी।