फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Krishna Mittal became the head of the New Grain Market Association

Kaithal News: कृष्ण मित्तल बने नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान

Fri, 21 Mar 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Krishna Mittal became the head of the New Grain Market Association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की नई अनाज मंडी एसोसिएशन का चुनाव वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें कृष्ण मित्तल ने जीत दर्ज की और तीसरी बार नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान बने। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण गोयल को 199 वोटों से हराया।

इस चुनाव में प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला था। मंडी में कुल 525 मत हैं, इसमें से 523 वोट डले। जबकि कोई वोट रद्द नहीं हुआ। 523 वोट में से कृष्ण मित्तल को 361 व कृष्ण गोयल को 162 मत मिले। इस प्रकार कृष्ण मित्तल ने 199 वोट के भारी अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई, जो दोपहर दो बजे तक रहा जारी रही। इसके बाद तुरंत परिणाम आया। नई अनाज मंडी में बने मार्केट कमेटी कार्यालय में संबंधित लोगों ने वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार लड़े चुनाव तीन बार मिली जीत ः कृष्ण मित्तल चार बार नई मंडी एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें से वे तीन बार प्रधान बन चुके हैं। इससे पहले कृष्ण मित्तल वर्ष 2019 से 2020, 2020 से 2021 में प्रधान बन चुके हैं। जबकि 2021-2022 के कार्यकाल का चुनाव हार चुके हैं। जीत के बाद नव निर्वाचित प्रधान कृष्ण मित्तल का कहना है कि अब वे समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय अनाज मंडी में आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करवाने, मंडी में बिजली पानी और सफाई और सीवरेज व्यवस्था बदहाली की समस्याएं हैं। इन सभी समस्याओं प्रमुखता से दूर करवाया जाएगा।


गेहूं के सीजन से पहले मंडी को मिला नया प्रधान ः गेहूं के सीजन से पहले मंडी को नया प्रधान मिल गया। मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर कार्य करना प्रधान की जिम्मेदारी रहेगी। गेहूं के सीजन में कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में सीजन से पहले चुनाव करवाने का फैसला लिया गया था। बता दें कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है, ऐसे में एसोसिएशन से पहले चुनाव करवाने का निर्णय लिया है, ताकि सीजन में आढ़तियों व किसानों को दिक्कतें न हों।चुनाव अधिकारी राजेंद्र खुराना ने बताया कि वीरवार को नई अनाज मंडी एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। इस चुनाव में कृष्ण मित्तल ने 199 वोटों से जीत दर्ज की है। कृष्ण मित्तल तीसरी बार नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed