फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government should start paddy procurement immediately; 'Meri Fasal Mera Byora' portal should be opened: Vikram

धान खरीद तुरंत शुरू करे सरकार, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोला जाए : विक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Government should start paddy procurement immediately; 'Meri Fasal Mera Byora' portal should be opened: Vikram
जिले के ढांड में बैठक करते किसान। विज्ञ​प्ति
कैथल। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ब्लॉक स्तरीय बैठक विस्तार अनाज मंडी ढांड में आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद सीजन की तैयारियों, मंडियों में व्यवस्थाओं और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान ब्लॉक ढांड की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बहादुर सिंह गोरसी को ब्लॉक अध्यक्ष और पिरथी कौल को जिला संरक्षक नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने की। बैठक में युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के लिए मार्केट कमेटी सचिव ढांड के माध्यम से जिला उपायुक्त कैथल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंडियों में धान खरीद सीजन से पहले मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने, सफाई व्यवस्था, शौचालय, बिजली एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने और मंडियों में पड़ी एफसीआई की गेहूं को तत्काल प्रभाव से उठवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बलकार मलिक, रणधीर बरसाना, सुनील गोलन,सतनाम हाबड़ी, सतपाल पुंडरी, गुरुमुख फरल और कृष्ण कौल उपस्थित रहे।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोला जाए
युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने कहा कि धान की फसल मंडियों में पहुंचनी शुरू हो चुकी है लेकिन सरकार की ओर से धान की खरीद के लिए अभी तक स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार धान की खरीद तुरंत शुरू करने की घोषणा करे और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को तत्काल प्रभाव से खोला जाए, ताकि पंजीकरण से वंचित किसान भी अपनी फसल बेचने से वंचित न रहें। प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने कहा कि कैथल जिले की विभिन्न मंडियों में एफसीआई का गेहूं अभी भी शेडों के नीचे और फड़ों पर पड़ा हुआ है। यदि इसे समय रहते नहीं उठाया गया तो धान के सीजन में किसानों को अपनी फसल मंडियों में डालने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि धान की आवक बढ़ने से पहले मंडियों को पूरी तरह खाली करवाया जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल लेकर आने पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

जिले के ढांड में बैठक करते किसान। विज्ञप्ति

जिले के ढांड में बैठक करते किसान। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed