फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Komal was first in slogan writing and Priya in painting

Kaithal News: स्लोगन लेखन में कोमल और चित्रकारी में प्रिया रही प्रथम

Thu, 20 Apr 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Komal was first in slogan writing and Priya in painting
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की आठ छात्राओं ने डिवीजन स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें स्लोगन लेखन में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल प्रथम रहीं। इसके अलावा ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया को पहला स्थान और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रवीना द्वितीय रहीं। कई अन्य छात्राओं ने भी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय कॉलेज करनाल में लीगल लिटरेसी सेल के तत्वावधान में डिवीजन स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें स्लोगन लेखन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन, चित्रकारी के अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महक, मानसी व आशु ने द्वितीय स्थान एवं पावर प्वाइंट प्रस्तुति में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं मुस्कान, अंजू ने तृतीय स्थान कब्जा कर प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं बहुत ही होनहार है, जिनकी बदौलत महाविद्यालय ऊंचाइयों के शिखर को छू रहा है। इस मौके पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा, लीगल लिटरेसी सेल के इंचार्ज अलका गोयल, सपना गोयल, श्वेता तंवर, सृष्टि व अरुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed