{"_id":"66c9146a526024bf910a61a4","slug":"knowledge-tested-in-space-quiz-competition-posters-made-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459022-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परखा ज्ञान, बनाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परखा ज्ञान, बनाए पोस्टर
Sat, 24 Aug 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड/कैथल। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर रसायन विभाग और छात्र कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। उधर, इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल में साइंस विभाग ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया।
बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. राधिका खन्ना व डॉ. नैंसी गुलाटी ने बताया कि इस क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष, खगोलशास्त्र और अन्य संबंधित विषयों पर आधारित सवालों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता को प्रदर्शित किया।
साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित शपथ में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की प्रतिज्ञा ली। डॉ. राधिका खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए आयामों से अवगत कराते हैं, बल्कि उनमें तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उधर, इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में साइंस विभाग ने पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग ऑफ इवेंट टू सेलिब्रेट नेशनल स्पेस डे में छात्राओं ने ऑनलाइन भाग लिया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि पोस्टर मेकिंग के साथ छात्राओं ने भारत मंडपम, न्यू दिल्ली से लाइव स्ट्रीमिंग ऑफ़ इवेंट टू सेलिब्रेट नेशनल स्पेस डे को ज्वाइन किया। इसमें लाइफ साइंस और फिजिकल साइंस की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्राध्यापक वर्ग ने छात्राओं को भारत के विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ रहे योगदान की जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्या डॉक्टर आरती गर्ग ने कहा कि भारत अंतरिक्ष की दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है और नई बुलंदियों को छू रहा है।
इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, सीमा सुनेजा, पूजा, दीपिका, इशिका और अंकिता आदि उपस्थित रहे।