{"_id":"684f3ad7c003e9aceb022708","slug":"kitab-singh-became-sarpanch-in-shergarh-jitendra-kadyan-became-sarpanch-in-jakholi-kaman-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133466-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शेरगढ़ में किताब सिंह, जाखौली कमान में जितेंद्र कादयान बने सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शेरगढ़ में किताब सिंह, जाखौली कमान में जितेंद्र कादयान बने सरपंच
Mon, 16 Jun 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के पद के लिए रविवार को उप चुनाव शांति पूर्वक एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ। शेरगढ़ ग्राम पंचायत मे किताब सिंह सरपंच चुने गए, उन्हें कुल 350 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने सतबीर सिंह को 42 वोटों से हराया। वहीँ जाखौली कमान ग्राम पंचायत में जितेंद्र कादयान सरपंच चुने गए, उन्हें कुल 1508 वोट मिले। विक्रम सिंह दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें कुल 1122 वोट प्राप्त हुए।
इसी प्रकार पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 से मुकेश पत्नी प्रदीप सदस्य चुनी गई। वहीं पंचायत समिति गुहला के वार्ड नंबर 14 से लक्ष्मी पत्नी सूखाराम सदस्य चुनी गई, उन्हें कुल 1048 वोट प्राप्त हुए। विभिन्न ग्राम पंचायत में पंच पद की बात करें तो 24 पदों पर सर्वसम्मति पहले ही हो चुकी है और 11 पदों पर किसी ने भी नामांकन नहीं भरा था, जिसकी वजह से ये 11 पद खाली रह गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रीति ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि गांव शेरगढ़ मे सरपंच पद के लिए पांच व जाखौली कमान में दो उम्मीदवार उप चुनाव लड़ रहे थे। इसी प्रकार पंचायत समिति कैथल के वार्ड 10 से सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार तथा पंचायत समिति गुहला के वार्ड नंबर 14 से सदस्य पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। संवाद