फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kisan Mela in Rasina on 23rd November

रसीना में किसान मेला 23 नवंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mela in Rasina on 23rd November
(कैथल) पूंडरी। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल की ओर से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए गांव रसीना में 23 नवंबर को किसान मेला लगाया जाएगा। ये मेला किसान महेंद्र सिंह रसीना के फार्म पर लगेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज मेले के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि मेले में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के साथ रबी की फसलों की वैज्ञानिक जानकारी भी दी जाएगी। मिट्टी व पानी की नि:शुल्क जांच के लिए कृषि विश्वविद्यालय की मोबाइल वैन का प्रबंध भी इस मेले में किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस मेले में पहुंच कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed