फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Khushi won bronze medal in wrestling

Kaithal News: खुशी ने कुश्ती मेंं जीता कांस्य पदक

Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Khushi won bronze medal in wrestling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गांव कुराड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा खुशी ने 55 किलो भार वर्ग राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

इस उपलब्धि की खुशी में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार की अगुवाई में छात्रा को सम्मान दिया गया। पीटीआई सुखदेव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कुश्ती का दंगल 22 से 26 अक्तूबर तक मेरठ मेंं सजा।

इस 68 वीं स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने पदक जीता है। इसमें खुशी ने उत्तराखंड को 10-0 और महाराष्ट्र की खिलाड़ी को 14-4 के अंतर से शिकस्त दी। सेमीफाइनल मेंं वह मध्य प्रदेश की खिलाड़ी के मुकाबले पिछड़ गई। खेल नीति अनुसार मध्य प्रदेश से हारी हुई खिलाड़ी की बाउट में गुजरात को सफलता मिली।
विज्ञापन


गुजरात के मुकाबले जौहर दिखाते हुए खुशी को कांस्य पदक मिला। पीटीआई ने बताया कि ब्लॉक, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करके छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। पिछले वर्ष भी खुशी राज्य चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed