फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Keep away from addiction, invest energy in studies and sports: SP

नशे से बनाए दूरी, पढ़ाई और खेल में लगाएं ऊर्जा : एसपी

Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Keep away from addiction, invest energy in studies and sports: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसपी आस्था मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को नष्ट करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलकूद में मेहनत करें और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करें।

अभियान के तहत गठित टीम में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा किसी भी रूप में खतरनाक है और इसकी लत व्यक्ति के भविष्य को अंधकार में धकेल सकती है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे न सिर्फ स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार और समाज में भी इस विषय पर जागरूकता फैलाएं। एसपी ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए, क्योंकि वही देश का भविष्य हैं। यदि वे नशे की चपेट में आ गए तो समाज और राष्ट्र को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने नशा मुक्त रहने की शपथ ली और पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी गांव-गांव और स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा वर्ग को नशे के जाल में फंसने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed