फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kavitha and Dinesh's model came first in science exhibition

Kaithal News: विज्ञान प्रदर्शनी में कविता और दिनेश का मॉडल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kavitha and Dinesh's model came first in science exhibition
कैथल। डाॅ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण कल्पना विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में विज्ञान विभाग के तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाया। भौतिकी विभाग में कविता और दिनेश का मॉडल स्मार्ट सिटी प्रथम रहा।
विज्ञापन

इसी प्रकार से प्राणी विभाग में प्रवीन और अंजली का मॉडल ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थकेयर विद एआई प्रथम और वनस्पति विभाग में प्रियंका और अवनीत कौर का मॉडल फाइटोरिमेडिशन ऑफ माइक्रोप्लास्टिक प्रथम रहा। इसी प्रकार से रसायन विभाग में अभिषेक और गोलू का बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग मेटीरियल्स यूजिंग सॉलिड फूड वेस्ट मॉडल ने प्रथम स्थान पाया। जबकि कंप्यूटर साइंस विभाग में मोहित और अमरदीप का मॉडल वेस्ट सीरीगेशन प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. मनोज कुमार भांबू ने विज्ञान प्रदर्शनी में विधार्थियों की ओर से बनाए गए मॉडल का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ‘करके सीखो’ नीति पर किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों जैसे कि स्मार्ट सिटी, बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग मेटीरियल्स यूजिंग सॉलिड, फूड वेस्ट, ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थकेयर विद एआई, वेस्ट सीरीगेशन, चैटबॉट आदि मॉडल प्रदर्शित किए और उनके बारे में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के युवा वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों से यह दिखाने का प्रयास किया कि आने वाला कल उनका है और वे अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. देवेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो सुशील कुमार, डॉ पूनम लोहान, डॉ. कमल किशोर, डॉ. नीलम, डॉ इंदू रवीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed