फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kasaur's DPE Pawan Kumar was honored

Kaithal News: कसौर के डीपीई पवन कुमार को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kasaur's DPE Pawan Kumar was honored
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसौर के डीपीई पवन कुमार पिछले कई वर्षों से खेलों के दौरान खिलाड़ियों में भी जोश भर रहे हैं। इसके साथ-साथ खेलों में सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले 20 वर्षों से एथलेटिक्स एवं अन्य खेलों में छात्रों को स्कूल, ब्लॉक, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने हेतु किए गए उत्कृष्ट योगदान एवं निरंतर सहयोग के लिए प्रशंसा स्वरूप सम्मानित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उनकी इन उपलब्धियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीपीई पवन कुमार को जिला खेल एईओ रमेंश चहल ने विभाग की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं साथ मौजूद जिला खेल एएईओ नरमैल सिंह, विजेंद्र सिंह, विजय कुमार, कुलदीप शर्मा, रविंद्र भाट्टी व रणधीर सिंह सहित अन्य पीटीआई व डीपीई ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडिय़ों में छिपी खेल प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच प्रदान किया है। अनेक बार उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाडिय़ों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, जिला और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने सीमित संसाधनों में भी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण देने का कार्य किया, जिससे अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने खेल भावना, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी खिलाडिय़ों में विकसित किया है। वहीं उनका व्यवहार, अनुशासन, कार्य के प्रति निष्ठा एवं बच्चों के प्रति दयाभाव उन्हें एक आदर्श खेल शिक्षक बनाता है। वे प्रत्येक छात्र को समान रूप से अवसर देते हैं और बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। उनकी मेहनत से न केवल छात्र खेलों में आगे बढ़े हैं, बल्कि उन्होंने जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुण भी विकसित किए हैं।

जिला खेल एईओ रमेश चहल ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है और हम उनके इस अद्वितीय योगदान की हृदय से सराहना करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे जिले में ऐसे समर्पित खेल शिक्षक हैं, जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अनुकरणीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed