फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Karnal rained maximum 459 mm water in the state

प्रदेश में सबसे अधिक करनाल में बरसा 459 एमएम पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Karnal rained maximum 459 mm water in the state
Karnal rained maximum 459 mm water in the state - फोटो : Kaithal
मानसून को लेकर इस बार जो अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया था, यह उससे भी अच्छा निकला और हरियाणा में इस बार मानसून की जमकर बारिश हुई है। अभी तक प्रदेश में 49 प्रतिशत अधिक पानी बरस चुका है। सामान्यता 204 एमएम बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन 306 एमएम बारिश पूरे प्रदेश में हो चुकी है। औसतन यह 49 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में एक जून से लेकर अब तक हर रोज औसतन 11 एमएम बारिश हो रही है। विभाग का अनुमान था कि 31 जुलाई तक दो माह में 204 एमएम पानी बरसा है। लेकिन पूरे प्रदेश में बारिश 306 एमएम हो चुकी है। औसत में पूरे प्रदेश में यह सामान्य बारिश से 49 प्रतिशत अधिक है। सबसे अधिक करनाल में 459 एमएम बारिश हो चुकी है। करनाल में सामान्य बारिश की संभावना से 79 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे कम बारिश सिरसा में 154 एमएम हुई है। लेकिन विभाग के अनुमान में यह भी करीब 35 प्रतिशत अधिक है। यहां सामान्यत: 113 एमएम बारिश का अनुमान जून व जुलाई में होने का अनुमान लगाया गया था। केवल अंबाला व फरीदाबाद में ही अनुमानित बारिश से कम बारिश हुई है। शेष सभी जिलों में मानूसन मेें इस बार अनुमान से भी अधिक पानी बरसा। जिस कारण कई जगहों पर पानी की निकासी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed