Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kanya School Chika first in Social Science quiz

Kaithal News: सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में कन्या स्कूल चीका प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kanya School Chika first in Social Science quiz
विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए एसडीएम मनीष कुमार व बीईओ नरेंद्र दीक्षित। विज्ञ​प्ति - फोटो : सांकेतिक
गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला में सामाजिक विज्ञान विषय पर खंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के आठ विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी विद्यार्थी 10वीं कक्षा के थे और प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों की टीम शामिल रही। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टटियाना की टीम द्वितीय और सैनिक पब्लिक स्कूल खरौदी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि बीईओ गुहला नरेंद्र पाल दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रश्न हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख विषयों पर आधारित थे। इनमें स्वतंत्र भारत के 50 वर्ष, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र और संघवाद शामिल रहे।
प्रथम चरण स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में विद्यार्थियों को 18 मिनट में 36 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे। अंतिम चरण रैपिड फायर राउंड में एक मिनट में 10 प्रश्न पूछे गए।

एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना भी है।

विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए एसडीएम मनीष कुमार व बीईओ नरेंद्र दीक्षित। विज्ञप्ति

विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए एसडीएम मनीष कुमार व बीईओ नरेंद्र दीक्षित। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed