फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kamalpreet Kaur of Kaithal got first place in high jump.

Kaithal News: ऊंची कूद में कैथल की कमलप्रीत कौर को पहला स्थान

Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kamalpreet Kaur of Kaithal got first place in high jump.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में 16 खेलों के मुकाबले हुए। वीरवार को ऊंची कूद प्रतियोगिता में कैथल की कमलप्रीत कौर को पहला स्थान मिला। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में करनाल की टीम ओवरऑल द्वितीय स्थान पर रही जबकि भिवानी को पहला स्थान मिला।

मुकाबलों में सोनीपत की मुस्कान ने 1500 मीटर व 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें प्रतियोगिता का बेहतर एथलीट का अवार्ड मिला। वहीं करनाल के अमित कुमार को भी बेहतर एथलीट चुना गया।
विज्ञापन


करनाल की लक्षिता शर्मा ने अंडर-15 की विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता में करनाल के 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 22 जिलों के करीब दो हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुरुष वर्ग 500 मीटर दौड़, पुरुष वर्ग ट्रिपल जंप, पुरुष वर्ग में हैमर थ्रो, 4x100 मीटर मिक्स रिले, महिला वर्ग तीन हजार मीटर स्टेपलचेज, महिला वर्ग डिस्कस थ्रो, महिला वर्ग पांच हजार मीटर दौड़, महिला वर्ग 200 मीटर दौड़, महिला वर्ग ट्रिपल जंप, हेप्टाथलॉन, ऊंची कूद व 4x400 मिक्स रिले दौड़ आयोजित हुई।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भिवानी की महिला व पुरुष वर्ग टीम प्रथम रही। पहले स्थान पर रही टीम को 5100 रुपये व द्वितीय टीम को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग ऊंची कूद में करनाल का मंजीत पहले, अंबाला के हिमांशु दूसरे व सिरसा का संयोग तीसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग की 4x400 रिले रेस में फतेहाबाद पहले, भिवानी दूसरे और सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा।


वहीं पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में चरखी दादरी पहले व झज्जर 21 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दोहरे मुकाबले में झज्जर 21 अंकों से दूसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

n
500 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में चरखी दादरी का मोहन प्रथम, सोनीपत के वंश द्वितीय व झज्जर के राहुल तृतीय।

n
पुरुष वर्ग ट्रिपल जंप में रेवाड़ी का अविनाश पहले, सिरसा के मांगेराम दूसरे व फतेहाबाद के रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

n
पुरुष वर्ग हैमर थ्रो में सोनीपत के गौरव ने पहला, भिवानी के हन्नी ने दूसरा व भिवानी के आकाश ने का तीसरा स्थान प्राप्त किया।

n
4x100 मीटर मिक्स रिले में सोनीपत की स्वीटी, अंशु, दीपांशु, रमन पहले स्थान पर रहे।

n
भिवानी के जोनी, नितिन व प्राची दूसरे स्थान पर रही

n
फतेहाबाद के गौरव, मंजीत सिंह, कामना, मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

n
4x400 मिक्स रिले रेस में जींद के मनीष, सौरभ, आशु, तमन्ना प्रथम।

n
भिवानी की प्रांची, विकास, सोनिका द्वितीय।

n
फतेहाबाद के ध्रुव, हरिओम, हन्नी मलिक, यशिका फोगाट तृतीय रही।

n
महिला वर्ग तीन हजार मीटर स्टेपलचेज में सोनीपत की अंकिता ने पहला, करनाल की विजेता ने दूसरा व हिसार की छोटी देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

n
महिला वर्ग डिस्कस थ्रो में भिवानी की मुनेश ने पहले, भिवानी की ही पलक दूसरे व हिसार की आरती तीसरे स्थान पर रही।

n
महिला वर्ग पांच हजार मीटर : सोनीपत की मुस्कान प्रथम,करनाल की सिमरन द्वितीय व सिरसा की पूजा तृतीय रही।

n
महिला वर्ग 200 मीटर में सोनीपत की स्वीटी वर्मा ने पहला, सोनीपत की अंशु दूसरा व पानीपत की मन्नत तीसरा स्थान हासिल किया।

n
महिला ट्रिपल जंप फतेहाबाद की मोनिका पहले, फतेहाबाद की अनमोल दूसरे व भिवानी की अंशुल तीसरे स्थान पर रही।

n
महिला वर्ग हैमर थ्रो में पानीपत की खुशी ने पहला, फतेहाबाद की रिंकू ने दूसरा व फतेहाबाद की मेघा ने तीसरा स्थान पाया।

n
महिला वर्ग हेप्टाथलॉन पंचकूला की कमलजीत कौर प्रथम, भिवानी की सोनिका द्वितीय व हिसार की ईशा तीसरा स्थान पर रही।

n
महिला ऊंची कूद में कैथल की कमलप्रीत कौर पहले, गुरुग्राम की निशा यादव दूसरे व फतेहाबाद की मधु बाला तीसरे स्थान पर रही।

n
4x100 मिक्स रिले रेस में फतेहाबाद की कामना व मीना को दूसरा स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed