फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's young shooter Saras made a name for himself at the national level

Kaithal News: कैथल के युवा शूटर सरस ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's young shooter Saras made a name for himself at the national level
शूटिंग ​खिलाड़ी सरस पदक हासिल करते हुए। स्वयं
कैथल। शहर की सनसिटी कॉलोनी निवासी युवा शूटर सरस ने कम समय में शूटिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। सरस आरकेएसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता दीपक कुमार सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल में संगीत शिक्षक हैं। परिवार में उनकी एक बड़ी बहन भी है। सरस ने महज 16 वर्ष की उम्र में शूटिंग की शुरुआत की थी और अब 19 वर्ष की आयु में वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वे पिछले तीन वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं और वर्तमान में आरकेएसडी कॉलेज के शूटिंग रेंज में कोच संजू के मार्गदर्शन में प्रतिदिन लगभग तीन घंटे अभ्यास करते हैं। सरस ने बताया कि किसी भी खेल में सफलता के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन बेहद जरूरी होता है। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर कई राष्ट्रीय और ओपन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वे एनआरएआई ग्रुप-बी में ऑल इंडिया रैंक-30 पर हैं, जो उनकी लगातार मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


सरस ने बताया कि शूटिंग के प्रति उनका रुझान शुरू से ही था और परिवार ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया। उनकी इच्छा है कि वह भविष्य में देश के लिए खेलें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें। उनके पिता दीपक कुमार ने बताया कि सरस ने कम समय में जिस प्रकार उपलब्धियां हासिल की हैं, वह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा सरस को प्रोत्साहित किया है और आगे भी उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस की प्रमुख उपलब्धियां
- सांसद खेल महोत्सव में नवीन जिंदल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।
- एनआरएआई प्री-स्टेट दिल्ली 2024 में तीसरा स्थान।
- एसएफए चैंपियनशिप दिल्ली 2024 में रजत पदक हासिल किया।
- सीबीएसई नेशनल गेम्स 2024 में नॉर्थ जोन टीम इवेंट में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
- एसजीएफआई नेशनल 2025 में छठा स्थान प्राप्त किया।
- एनआरएआई 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ऑल इंडिया रैंक-25।
- वर्तमान में एनआरएआई ग्रुप-बी में ऑल इंडिया रैंक-30।
- 5-6 ओपन प्रतियोगिताओं में भी कई मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार हासिल किए।

शूटिंग खिलाड़ी सरस पदक हासिल करते हुए। स्वयं

शूटिंग खिलाड़ी सरस पदक हासिल करते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed