{"_id":"639de826d37d066efe41f056","slug":"kaithal-youth-who-went-to-america-two-months-ago-pleaded-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: दो महीने पहले डोंकी लगाकर अमेरिका गए भाणा के युवक ने लगाई मदद की गुहार, चोट लगी, नहीं मिल पा रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: दो महीने पहले डोंकी लगाकर अमेरिका गए भाणा के युवक ने लगाई मदद की गुहार, चोट लगी, नहीं मिल पा रहा इलाज
Sat, 17 Dec 2022 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंडरी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:32 PM IST
सार
युवक ने वीडियो जारी करके पीड़ा बताई। चोट लगी है और इलाज नहीं मिल पा रहा है। कहा कि 40 लाख रुपये खर्च करके उसके माता-पिता ने अमेरिका भेजा है।
विज्ञापन
अमेरिका गए गांव भाणा का युवक मीनू ढूल गुहार लगाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
करीब दो महीने पहले डोंकी लगाकर अमेरिका गए हरियाणा के कैथल के गांव भाणा के युवक मीनू ढुल ने मदद की गुहार लगाई। मोनू की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो गई है और इस कारण उसे अमेरिका में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
उसने सोशल मीडिया में एक वीडियो डाला, जिसमें उसने बताया कि वह दो महीने पहले डोंकी लगाकर अमेरिका गया था और उसके मां-बाप ने उसे अमेरिका भेजने के लिए 40 लाख रुपये ब्याज पर लेकर खर्च किए थे। अमेरिका पहुंचते ही उसने काम की तलाश की और दिन-रात एक करके काम करने लगा, लेकिन उसे काम के दौरान रीढ़ की हड्डी में चोट लगी और परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
अमेरिका में रिफ्यूजी होने के कारण उसे इसका सही इलाज नहीं मिला और दर्द बढ़ने लगा। दर्द से परेशान मीनू ढुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अमेरिका में बसे भारतीयों से मदद मांगी है। अपनी वीडियो में रोते-रोते युवक ने कहा कि वो दर्द से परेशान है और इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
वीडियो में वह कह रहा है कि यदि उसे कुछ हो गया तो उसके माता-पिता का क्या होगा, जिन्होंने ब्याज पर पैसा लेकर उसे विदेश भेजा। युवक का वीडियो जब वायरल हुई तो यारी इंडिया के चेयरमैन रणबीर लोहान ने उसे वीडियो कॉल करके बात की और साथ ही उसकी मदद भी की।