{"_id":"64d3df43c0963ee237008013","slug":"kaithal-youth-made-a-video-announcing-ban-on-entry-into-village-of-a-community-apologized-when-police-arrive-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: युवक ने समुदाय विशेष के गांव में प्रवेश की पाबंदी के एलान कर बनाया वीडियो, पुलिस पहुंची तो मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: युवक ने समुदाय विशेष के गांव में प्रवेश की पाबंदी के एलान कर बनाया वीडियो, पुलिस पहुंची तो मांगी माफी
Thu, 10 Aug 2023 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:17 AM IST
सार
युवक ने पाबंदी का एलान कर वीडियो बनाया था। टिप्पणी देखकर पहुंची पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए। युवक ने पुलिस प्रशासन से माफी मांगी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के एक गांव के युवक ने एक समुदाय विशेष के गांव में प्रवेश की पाबंदी के एलान का वीडियो बनाया। टिप्पणी देखकर जांच के लिए पहुंची पुलिस को देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस ने सख्ती की तो उसने माफी मांगकर किसी तरह अपनी जान छुड़ाई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वीडियो में आरोपी युवक ने गलत टिप्पणी करते हुए समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों पर वार करने के लिए हिंसा की है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को जानकारी मिलने पर वह हरकत में आ गई। वह गांव पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। अपने को फंसता देखकर वीडियो बनाने वाले युवक ने पुलिस प्रशासन से माफी मांगी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि वीडियो बनाने का मामला उनके संज्ञान में आया था। यह वीडियो तीन से चार दिन पुरना है। पुलिस ने गांव में जाकर युवक सहित अन्य युवाओं को समझा दिया है।
विज्ञापन