{"_id":"654a5c276a5ad445680164e3","slug":"kaithal-schools-will-remain-closed-from-today-till-further-orders-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: आज से आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे स्कूल, वायु प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: आज से आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे स्कूल, वायु प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला
Tue, 07 Nov 2023 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:17 PM IST
सार
प्रदूषण का दुष्प्रभाव बच्चों पर न पड़े, इसके चलते जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार ने 10 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के कैथल में वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की आठ से 10 अक्तूबर तक अवकाश की घोषणा की है। गौरतलब है कि एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खतरनाक है। जिले का एक्यूआई मंगलवार को 400 पहुंच गया। सुबह और शाम को सबसे अधिक प्रदूषण रहता है।
प्रदूषण का दुष्प्रभाव बच्चों पर न पड़े, इसके चलते जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार ने 10 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे कैथल के कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों की तीन दिन की छुट्टियों की घोषणा की गई है। बच्चों पर प्रदूषण का प्रभाव न पड़े, बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है।