फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal's daughter Komal won bronze medal in handball event

कैथल की बेटी कोमल ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kaithal's daughter Komal won bronze medal in handball event
कैथल। हैदराबाद में हुई महिलाओं की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस टीम में कैथल की बेटी कोमल भी शामिल थी। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, कोच प्रशांत राय, कोच राजेश, कोच गुरमीत सिंह सहित अन्य सभी खेल प्रशिक्षकों ने कोमल को बधाई दी। गांव कांगथली पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने अपने पुल के लीग मैचों में उत्तराखंड को 28 गोल, पुडूचेरी को 22 गोल और छत्तीसगढ़ को आठ गोल और तेलंगाना को रोमांचक मुकाबले में एक गोल से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 11 गोल और क्वार्टरफाइनल में पंजाब को पांच गोल से हराते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम को रेलवे की टीम से दो अंकों से हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। हरियाणा की टीम इससे पहले पांच बार राष्ट्रीय चैंपियन रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। दो बार उप-विजेता रहते हुए रजत पदक और तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी है। टीम की कप्तानी नरवाना की रिंपी ने की। उसने प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। इसके अलावा टीम में सोनिया, मनाली, रितु, दर्शन, मीनू, सोनिया, आशा, काजल, प्रियंका, खुशबू, पूजा, तमन्ना, मोनिका, प्रीति, मनजीत, अनुराधा व कोमल कैथल से शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed