फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal players won six medals in shooting competition

शूटिंग प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kaithal players won six medals in shooting competition
Kaithal players won six medals in shooting competition - फोटो : Kaithal
कैथल हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता दिल्ली में हुई। इस प्रतियोगिता में नेहरा शूटिंग क्लब कैथल के खिलाड़ियों ने छह मेडल हासिल किए। इसमें तीन स्वर्ण पदक, दो रजत व एक कांस्य पदक रहा। प्रतियोगिता में 23 बच्चों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी हिमांशु, रन कुमार व तुषार ने 393 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूजा ने भी 393 का अच्छा स्कोर किया। आकाश ने 388 का स्कोर कर अच्छा प्रदर्शन किया। कोच कुलदीप नेहरा ने बताया कि गुजरात शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए अब खिलाड़ियों का चयन हो गया है। अब खिलाड़ी उस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को बढ़चढ़ कर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। खेलों द्वारा ही बच्चों का शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे भी खेलों में नाम कमा सकते हैं। खेलों द्वारा बच्चे अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed