फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal news

यूरिया के स्टॉक पर सरकार की नजर

Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल Updated Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल में पिछले वर्ष यूरिया को लेकर सरकार की किरकिरी के बाद शायद सरकार इस बार रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए  सरकार ने अभी से खाद को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए जिलास्तर पर जिला मॉनीटरिंग व सतर्कता कमेटी का गठन किया है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलास्तरीय कमेटी में शामिल अधिकारियों ने शहर में छापामारी कर खाद के स्टॉक को जांचा।


जिलास्तरीय कमेटी में तहसीलदार ओपी बिश्नोई,  उप कृषि निदेशक डॉ. रोहताश सिंह, दिनेश शर्मा क्यूसीआई, जितेंद्र कुमार एसडीओ, मनीष वत्स एपीपीओ कैथल व सुरेंद्र सिंह किसान जाजनपुर को शामिल किया गया।
विज्ञापन


टीम में शामिल अधिकारियों ने अनाज मंडी के पास स्थित दुकानों में जांच-पड़ताल की। यहां अग्रवाल फर्टिलाइजर्स, मित्तल सीड हाउस, दीपक ट्रेडिंग कंपनी में स्टॉक की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडीए डॉ. रोहताश ने बताया कि जिले में इस बार यूरिया को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सरकार के निर्देशानुसार कमेटी का गठन किया गया है जो खाद पर नजर रखेगी।

शुक्रवार को शहर में कई दुकानों का दौरा कर स्टॉक की जांच की गई। यहां जितना स्टॉक पाया गया है, उसका रिकार्ड चेक कर उसे नोट कर लिया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाएं।


जिले में 14 लाख बैग की मांग
जिले में गेहूं के सीजन में यूरिया के 14 लाख बैग की मांग है। इस समय सरकारी और निजी संस्थानों के पास पूरे जिले में चार लाख बैग का स्टॉक है जो गेहूं की सिंचाई से पहले तक की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।



पिछले साल थानों में बंटी थी खाद
पिछले वर्ष खाद की किल्लत से सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। खाद की इतनी शार्टेज थी कि जो भी खाद की गाड़ी आती थी, उसे बांटने के लिए पुलिस थाने में गाड़ी को ले जाना पड़ता था। जिस कारण किसानों में रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed