फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: More than 75 buses sent for the Chief Minister's rally in Jind, passengers stranded

Kaithal: जींद में मुख्यमंत्री की रैली में भेजी 75 से अधिक बसें, भटके यात्री

Sun, 24 Nov 2024 05:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र, हिसार, असंध और चीका रूट पर बसों को कम किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर भी बसों की संख्या घटाई। बसों की संख्या कम होने के बाद यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Kaithal: More than 75 buses sent for the Chief Minister's rally in Jind, passengers stranded
कैथल बस स्टैंड पर जमा भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में कैथल डिपो से 75 से अधिक बसें भेज दी। इस कारण यात्रियों को काफी भटकना पड़ा। इस दौरान डिपो प्रबंधन की ओर से कुरुक्षेत्र, हिसार, असंध और चीका रूट पर बसों को कम किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर भी बसों की संख्या घटाई गई।

विज्ञापन


बसों की संख्या कम होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बता दें कि रविवार को अवकाश होने के चलते दोपहर के समय अधिक भीड़ हुई। ऐसे में बसों की कमी होने पर यात्रियों को बसें नहीं मिली। गौरतलब है कि इन बसों को जिले के गांवों से लोगों को जीद की रैली में ले जाने के लिए भेजा गया था। इन बसों के रैली में जाने के चलते रूटों पर बसों की संख्या काफी कम हुई। इस स्थिति में यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बसों के जींद भेजे जाने के चलते यात्रियों को स्थानीय सहित लंबे रूटों पर बसों की सुविधा नहीं मिल पाई। यात्री बस स्टैंड पर घंटों तक बस आने का इंतजार करते रहे। इसके बावजूद यात्रियों को बस की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों की इंतजार में यात्रियों को घंटों तक इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा तो वहीं इसका फायदा निजी बस संचालकों जमकर उठाया। कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक विरेंद्र पाल स्वामी ने बताया कि जींद में आयोजित कार्यक्रम में बसें सरकार के आदेशानुसार ही भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed