फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight players selected from the hockey nursery.

Kaithal News: हॉकी खेल नर्सरी के आठ खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Eight players selected from the hockey nursery.
हाकी कैंप के लिए खिलाडिय़ों को रवाना कते हुए कोच नरेश कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका हॉकी खेल नर्सरी की आठ खिलाड़ियों का 59वीं स्कूल राज्य स्तरीय छात्रा हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला कैथल की टीम में चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ियों को शनिवार को कोच नरेश कुमार ने प्रतियोगिता के प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया।


चयनित खिलाड़ियों में अर्शजोत कौर, हरमन, हर्षिता और नगमा का अंडर-19 वर्ग में चयन हुआ है। वहीं शिवानी, संजना और काफिया अंडर-17 वर्ग में तथा परनीत कौर अंडर-14 वर्ग में जिला कैथल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तरीय छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक सिरसा में किया जाएगा। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियों और मुकाबलों की तैयारी कराई जाएगी। खिलाड़ियों को रवाना करते समय राजकीय विद्यालय चीका के प्रधानाचार्य मेधाव्रत शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कोच नरेश कुमार ने भी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed