{"_id":"6aa59b50fcfaf2cc170aeb7b","slug":"150-seats-vacant-in-scvt-courses-admission-window-open-until-the-19th-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155020-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एससीवीटी कोर्सों में 150 सीटें खाली, 19 तक मिलेगा दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एससीवीटी कोर्सों में 150 सीटें खाली, 19 तक मिलेगा दाखिले का मौका
Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
दाखिला के लिए पहुंचे हुए विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एससीवीटी योजना के तहत संचालित विभिन्न कोर्सों में करीब 150 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभाग की ओर से मिशन एडमिशन चलाया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी 19 सितंबर तक संबंधित राजकीय आईटीआई में पहुंचकर रिक्त सीटों के लिए दाखिला ले सकते हैं।
सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण की ओर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसका असर आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के दौरान भी देखने को मिल रहा है। हालांकि विद्यार्थियों की पहली पसंद एनसीवीटी योजना के तहत संचालित कोर्स बने हुए हैं। एनसीवीटी के कई लोकप्रिय ट्रेडों में सीटें भर चुकी हैं जबकि एससीवीटी के कई कोर्सों में अभी भी सीटें खाली हैं। ऐसे में विभाग का प्रयास है कि इन रिक्त सीटों को भी जल्द से जल्द भरा जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -
आईटीआई में पहुंचकर ले सकते हैं जानकारी
इच्छुक विद्यार्थी संबंधित राजकीय आईटीआई में जाकर उपलब्ध सीटों और कोर्सों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को एससीवीटी के रिक्त कोर्सों में दाखिला लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि सीटें खाली न रहें और अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बढ़ते हैं अवसर
आईटीआई कैथल के दाखिला इंचार्ज सतीश सैनी ने बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। जिन विद्यार्थियों को अभी तक दाखिला नहीं मिल पाया है, वे 19 सितंबर तक एससीवीटी के रिक्त कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उपलब्ध सीटों के अनुसार मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।