{"_id":"6aa59af089f8dbdf280a3af6","slug":"kaithal-dominates-in-judo-emerges-champion-in-the-14-and-17-age-categories-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154991-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जूडो में कैथल का दबदबा, 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग में बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जूडो में कैथल का दबदबा, 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग में बना चैंपियन
Sun, 13 Sep 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फतेहाबाद में आयोजित हरियाणा स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप में कैथल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कैथल की टीम ने छह स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए। 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की टीम ने चैंपियन बनकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।
वहीं, 19 वर्ष आयु वर्ग में भी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में कैथल के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। 35 किग्रा भार वर्ग में तरुण ने जबकि 50 किग्रा में सुशांत ने स्वर्ण अपने नाम किया। 30 किग्रा में अभिमन्यु ने रजत पदक जीता। 45 किग्रा में अभिनव और 50 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जश्न ने कांस्य पदक हासिल किया।
-- -- -- -- -- -- --
अंडर-17 में तीन स्वर्ण समेत सात पदक
अंडर-17 में कैथल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा। 55 किग्रा में विहान, 73 किग्रा में यश और 90 किग्रा में गुरप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता। 60 किग्रा में अभिषेक और 66 किग्रा में कुणाल ने रजत पदक हासिल किया। 81 किग्रा में नमन और 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्रिंस ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अंडर-19 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अंडर-19 वर्ग में अरमान ने 55 किग्रा और चिराग ने 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 66 किलोग्राम में मनमीत, 90 किलोग्राम में इलेश और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पुलकित ने कांस्य पदक हासिल किया। इन पदकों के साथ कैथल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना कुल पदक आंकड़ा 17 तक पहुंचाया।
-- -- -- -- -- -- -
राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित
डीपी संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन स्कूल राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ है। टीम के कोच मनोज कुमार, इंदिरा, गुरनाम, जूडो कोच जोगिंदर, संदीप इंसा, संजू और हरजीत ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान, एईओ रमेश चहल, एईईओ कुलदीप शर्मा, विजेंदर प्रधान, अशोक शर्मा, रविंद्र भट्टी, नरमैल सिंह ने बधाई दी।