फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal, Kurukshetra, Yamunanagar will show strength in Kabaddi

Kaithal News: कबड्डी में कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर दिखाएंगे दमखम

Fri, 23 Feb 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kaithal, Kurukshetra, Yamunanagar will show strength in Kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार व शनिवार को आयोजित होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन के संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस कबड्डी स्पर्धा में कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की टीमें दमखम दिखाएंगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कार्यक्रम के पहले दिन राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


स्पर्धा के समापन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे व विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। गुर्जर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की टीमें सर्कल कबड्डी में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली टीम को 55 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर इनाम में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक लाख एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। प्रतिभागी टीमों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। कहा कि सांसद खेल स्पर्धा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस मौके पर सुरेश संधु, मुनीष कठवाड़, रामपाल राणा, मीडिया सहप्रभारी भीमसेन अग्रवाल, आदित्य भारद्वाज, कृष्ण पिलनी, बलविंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed