Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Farmers locked out Mandi when government procurement of paddy did not start

Kaithal: धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों ने की तालाबंदी, दोपहर में खरीद शुरू, जानिए भाव

Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 04:12 PM IST
सार

किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में धरना भी दिया। डीएमईओ ने किसानों को शांत किया। मंडी में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष है। इस समय 1509 किस्म के धान का भाव 2600 रुपये मिल रहा है। 

विज्ञापन
Kaithal: Farmers locked out Mandi when government procurement of paddy did not start
धान की खरीद करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान किसानों ने सुबह के समय तो तालाबंदी की, लेकिन इसके बाद दोपहर के समय धान की सरकारी खरीद शुरू हुई। किसानों को समझाने के लिए शहर थाना से थाना प्रभारी वीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। वहीं, सरकारी खरीद शुरू होने से पहले किसानों ने करीब दो घंटे तक मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में धरना भी दिया। इसके बाद डीएमईओ अभिनव वालिया ने किसानों को शांत करवाया। बता दें कि पिछले कई दिन से मंडी में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष है।
विज्ञापन


इस समय 1509 किस्म के धान के 2600 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे किसान सतपाल दिल्लोवाली, महाबीर चहल नरड़, सुमित, रामपाल और अमित ने बताया कि उनकी फसल को औने-पौने दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बड़ी मेहनत से अपने खेत में फसल उगाता है, लेकिन बाद में इस फसल की बेकद्री होने के बाद सही दाम भी नहीं मिल पाते हैं। कुछ देर के बाद जब धान की सरकारी खरीद शुरू हुई तो किसानों ने राहत की सांस ली। इसके बाद किसानों ने स्वयं सरकारी खरीद एजेंसियों के साथ जाकर नमी की मात्रा की जांच की। 

मंडी में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष
गौरतलब है कि अनाज मंडियों में कम हो रहे धान के भाव के बीच किसानों में रोष है। इस समय 1509 किस्म के धान का भाव 2400 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहीं, पिछले साल 1509 किस्म के धान का भाव 3000 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को मिला था। परंतु इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। 

धान की सरकारी खरीद शुरू न होने को लेकर किसानों का गुस्सा जायज था। उन्होंने गुरुवार को किसानों की ओर से प्रदर्शन करने के बाद आला अधिकारियों से सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की थी। शुक्रवार बाद दोपहर धान की सरकारी खरीद शुरू करवा दी गई थी। -अभिनव वालिया, डीएमईओ, मार्केट कमेटी, कैथल।

Trending Videos

पहले दिन पीआर किस्म का करीब 500 क्विंटल धान खरीदा  
धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के चलते किसानों के बढ़ रहे विरोध के बीच आखिरकार सरकारी खरीद एजेंसियों को झुकना पड़ा। पहले दिन सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड ने खरीद शुरू की। हैफेड की ओर से जब धान की ढेरी में नमी की मात्रा की जांच की तो यह 20 से अधिक मिली।

परंतु इस पर भी किसानों ने एतराज जताया। इसके बाद दूसरी मशीन से नमी जांची तो यह 17 प्रतिशत मिली। इसके बाद एजेंसी ने खरीद शुरू की। पहले दिन पीआर किस्म का करीब 500 क्विंटल धान खरीदा गया।

किसानों के प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को सरकारी एजेंसियों ने तीन दिन पहले ही धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी। बता दें कि इस बार अनाज मंडियों में पीआर किस्म के धान की आवक समय से पहले ही शुरू हो गई, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। इसके चलते किसानों की नाराजगी भी लगातार बढ़ रही थी।

बता दें कि पहले राज्य में धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अचानक से इसकी तिथि बदलकर एक अक्तूबर कर दी। जब किसान धान लेकर अनाज मंडियों में पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इसके बाद किसानों का विरोध शुरू हो गया। उन्होंने धान खरीद में हो रही देरी को लेकर किसानों ने अनाज मंडियों के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए।

धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। पहले एक अक्तूबर से ये खरीद होनी थी। शुक्रवार सुबह ही खरीद शुरू करने को लेकर पत्र मिला है। इसके बाद खरीद शुरू की गई है। अभी नमी ज्यादा आ रही है। किसानों से अपील है कि धान सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें धान बेचने को लेकर कोई परेशानी झेलनी पड़े।  - बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed