{"_id":"65da5078bab5ab69ee060a27","slug":"kaithal-becomes-champion-in-mp-sports-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334816-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सांसद खेल स्पर्धा में कैथल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सांसद खेल स्पर्धा में कैथल बना चैंपियन
Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला कैथल व कुरुक्षेत्र के बीच हुआ। इसमें कैथल की टीम पहले स्थान पर रही। उपविजेता कुरुक्षेत्र की बनी। प्रथम स्थान हासिल करने पर कैथल की टीम को 55 हार्सपॉवर इंडो फार्म ट्रैक्टर, पदक, प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर व दूसरे स्थान पर रहने वाली कुरुक्षेत्र की टीम को 45 हार्सपावर इंडो फार्म ट्रैक्टर, पदक, प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों को पुरस्कार सौंपे। तीसरे स्थान पर यमुनानगर की टीम को भी पदक, प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न व एक लाख 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
खेल स्पर्धा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान धाकड़ किसान,धाकड़ जवान व धाकड़ पहलवानों से है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, वहीं खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता के अलावा नौकरियों में भी ए, बी, सी श्रेणी के तहत आरक्षण देकर उनका भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों व कोचों को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही 1100 खेल नर्सरियां चल रही हैं और इस बार बजट में 400 और नई खेल नर्सरियां खोलने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को पूरे देश में सबसे अधिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
ओलंपिक स्वर्ण विजेता को छह करोड़ रुपये की राशि दी जाती है जो किसी भी प्रदेश से सर्वाधिक है। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उनको आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरी की ए, बी, सी श्रेणी के 500 पद सृजित किए गए , इनमें से 223 पदों को भरा जा चुका है। इसके अलावा जल्द ही ग्रुप डी के 13 हजार पदों के परिणाम आने है, उनमें भी 1300 खिलाडि़यों को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री की ओर से बनाई गई नई खेल नीति की सराहना की और कहा कि उसी के परिणाम स्वरूप प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश एवं देश के लिए पदक लेकर आ रहे हैं।
इस मौके पर सांसद खेल स्पर्धा में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नायब सिंह सैनी, राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक लीला राम, कैथल स्पर्धा चेयरमैन एवं जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज, रवि तारांवाली, हरपाल चीका, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, राव सुरेंद्र सिंह, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, सुरेश गर्ग, कैलाश सैनी, मुनीष कठवाड़, राजपाल तंवर, बलविंद्र जांगड़ा, रामपाल राणा, कृष्ण शर्मा पिलनी, रवि बतान, मीडिया सह प्रभारी भीम सैन अग्रवाल,आदि मौजूद रहे।