फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jyoti-Ankita, Sachin named best athletes

Kaithal News: ज्योति-अंकिता, सचिन बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jyoti-Ankita, Sachin named best athletes
डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता ​खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि व अन - फोटो : मृतक महिला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में चतुर्थ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया गया। महिला वर्ग में ज्योति और अंकिता संयुक्त रूप से और पुरुष वर्ग में सचिन सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किए गए।

प्रतियोगिता के दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए कुल 10 विभिन्न खेल आयोजित किए गए, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलसचिव एवं शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. संजय गोयल ने अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने निष्पक्षता और खेल भावना के साथ खेलने की शपथ ली।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बॉक्सिंग कोच सरदार राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पारंपरिक शिक्षा के साथ खेलों को जो महत्व दे रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्वस्थ शरीर और खेल भावना आवश्यक है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेंद्रकुमार अनायत ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का सफल संयोजन डॉ. विनय गोपाल त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. भाग सिंह बोदला, साहित्य संस्कृति संकाय अधिष्ठाता डॉ. जगत नारायण, वित्ताधिकारी कृष्ण कुमार, डॉ. सुरेंद्र पाल वत्स, डॉ. कृष्ण चंद्र पाण्डेय, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन- फोटो : मृतक महिला।

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन- फोटो : मृतक महिला।

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन

डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय परिसर में विजेता खिलाड़ियोंं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन- फोटो : मृतक महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed