फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jija attack on brother-in-law with khief

साले के घर पहुंचे जीजा ने साले पर किया चाकू से जान लेवा हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
jija attack on brother-in-law with khief
शहर की एक कॉलोनी में साले के घर पहुंचे जीजा ने अपने ही साले पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिशनगढ़ कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह एलआईसी कंपनी में काम करता है। वे दो भाई व दो बहन हैं। वह सबसे बड़ा है। उसकी बहन पिंकी की शादी लगभग 10 साल पहले संदीप कुमार गांव चकचानपुर कुरुक्षेत्र के साथ हुई थी। उनका उसके जीजा संदीप उसकी बहन के साथ हुए झगड़े के कारण लंबे समय से मन मुटाव चल रहा था। इसके चलते उसके जीजा का पिछले तीन सालों से यहां आना जाना भी बंद था। शनिवार को उसकी माता रोशनी देवी व उसका भाई धर्मबीर सिंह व उसकी पत्नी सुनीता घर पर मौजूद थी। रात्रि करीब 8 बजे उसका जीजा संदीप कुमार बाइक पर कैथल में आया। उसका जीजा व उसका भाई धर्मबीर दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह शोर सुनकर कमरे से बाहर आया। यहां उसके जीजा संदीप ने अपने हाथ मे लिए चाकू से उसके भाई धर्मबीर को जान से मारने की नीयत से छाती व अन्य शरीर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी माता, पत्नी व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई महासिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed