फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jewelry and cash worth 8.50 lakh stolen from a house in Fatehpur.

Kaithal News: फतेहपुर में घर से 8.50 लाख के जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth 8.50 lakh stolen from a house in Fatehpur.
घर से चोरी हुआ सामान दिखाते हुए ​शिकायतकर्ता।
पूंडरी। पूंडरी में चोरों ने बुधवार को विधायक सतपाल जांबा के कार्यालय के पास एक मकान में करीब आठ लाख के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। इससे पहले 28 जुलाई की रात भी कस्बे में चोरों ने एक ही रात में लगभग 10 दुकानों पर चोरी की थी।
विज्ञापन

मकान को निशाना बनाते हुए करीब 8.50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता वीरवार सुबह उस समय चला, जब परिवार के सदस्य सोकर उठे। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में पाई गेट, पूंडरी निवासी विमल पत्नी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से करनाल रोड, फतेहपुर स्थित अपने मकान में परिवार के साथ रह रही हैं। उनके मकान के नीचे दुकान भी बनी हुई है। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। वीरवार सुबह उठने पर घर के पीछे की खिड़की खुली मिली और कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे करीब पांच तोले सोने के जेवरात, लगभग 370 ग्राम चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरी हुए सोने के आभूषणों में एक सोने का सेट, मंगलसूत्र, तीन कोके, एक नथ और एक मांग टीका शामिल हैं। वहीं चांदी के सामान में तीन जोड़ी पाजेब, एक छोटी पाजेब, तीन अंगूठियां, आठ चांदी के सिक्के, दो चेन, एक सेट, पांच जोड़ी चुगटी और एक हाथफूल शामिल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी हुए जेवरात के खरीद बिल उपलब्ध नहीं हैं लेकिन उनके मोबाइल फोन में जेवरों की तस्वीरें सुरक्षित हैं, जिनसे उनकी पहचान की जा सकती है। चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि देर रात होने वाला मामला मनगढ़ंत लग रहा है। उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed