फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jat high school society election today

आज होगा जाट हाई स्कूल सोसाइटी में चौधर का फैसला

Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jat high school society election today

विज्ञापन

जाट हाई स्कूल सोसाइटी में तीन साल से चल रहा चौधर का विवाद आज थम जाएगा। रविवार को 75 कॉलेजियम सदस्य जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे। जिसके लिए दो पैनल मैदान में हैं।
दो पैनलों से 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें एक पैनल में रघुबीर सिंह पैनल में रघुबीर सिंह प्रधान पद के लिए प्रत्याशी हैं तो इस पैनल में गुरमेल सिंह उप-प्रधान, जोगेंद्र सिंह सचिव तथा उमेश कुमार ने कोषाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं। वहीं 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए उम्मीदवारों में राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, डा. मोकम सिंह, हजारी सिंह, सतीश कुमार, सतबीर, रामनिवास, सुभाषचंद, गौरव, नरेंद्र कुमार व सुरेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरे पैनल में प्रधान पद के लिए रणबीर सिंह, उप-प्रधान पद के लिए संदीप कुमार, सचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए रामपाल सिंह सहित 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए इस पैनल में सतनारायण, राधाकिशन, रामचंद्र, बलबीर सिंह, बलिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रणबीर श्योकंद, कपूर सिंह, राजेंद्र सिंह, सेवा सिंह व धर्मपाल नैन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कलायत आरके सिंह ने अपनी टीम के साथ जाट बीएड कालेज की लाइब्रेरी में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षक किया।

उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी रामकिशन ढांडा के साथ प्रधान पद के दोनों प्रत्याशियों रणबीर सिंह व रघुबीर सिंह को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा उनसे पूरी व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। रिटर्निंग अधिकारी आरके ङ्क्षसह ने बताया कि मतदान के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है तथा मतदान प्रक्रिया प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होकर 3 बजे तक चलने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जाट बहुतकनीकी कालेज के गेट नंबर 6 से 75 कॉलेजियम के मतदाता बारी-बारी प्रवेश करेंगे और बीएड कॉलेज में पहुंचकर लाइब्रेरी में बनाए गए मतदान केंद्र में की गई व्यवस्था अनुसार 4 पदाधिकारियों व 11 कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए मतदान करने के उपरांत जाट डिग्री कालेज की तरफ से मतदान केंद्र से बाहर आएंगे।

उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी कालेज के गेट नंबर 6 के अंदर मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी तथा एक बार में एक मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश करेगा और उसके द्वारा सभी 15 मत डालने के उपरांत ही दूसरा मतदाता मतदान केंद्र में प्रवेश करके अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। मतदान केंद्र में बैठे चुनावी कर्मचारी सबसे पहले मतदाता की शिनाख्त करेंगे जिसे केंद्र में बैठे पोलिंग एजेंट भी सुनिश्चित करेंगे उसके उपरांत मतदाता ही उंगली पर अमित स्याही लगाई जाएगी और उसे मतदान के लिए पर्ची दी जाएगी। जिसे वह बारी-बारी सभी बूथों पर जाकर दिखाने के उपरांत मतदान करेगा और आखिरी बूथ पर उसे वह पर्ची देनी होगी।


मतदाता को अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा जिसे देखकर उसे मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति होगी। गाडिय़ों की पार्किंग महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में होगी और मतदाता ही गेट नंबर 6 से मतदान के लिए प्रवेश कर पाएगा। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारियों ने थाना शहर प्रभारी रामफल व निरीक्षक अशोक गोयत से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के संदर्भ में गहन चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed