{"_id":"679a829c66824af8ae0ed7eb","slug":"jasmine-won-gold-medal-in-karate-kaithal-news-c-18-1-knl1004-570357-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जैसमीन ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जैसमीन ने कराटे में जीता स्वर्ण पदक
Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की छात्रा कुमारी जैसमीन ने अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रेमलता ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक एमडी विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित किया था, जिसमें भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि जैसमीन ने नॉर्थ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
स्वर्ण पदक के साथ जैसमीन ने खेलो इंडिया और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस सफलता पर प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने उसे बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने जैसमीन को सम्मानित किया। सफलता में कोच विकास कुमार का विशेष योगदान रहा।