फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Jam on Kaithal-Panipat road in Rajound

Kaithal News: राजौंद में कैथल-पानीपत मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jam on Kaithal-Panipat road in Rajound
राजौंद। राजौंद में फायरिंग कर लूट की घटना के विरोध में दुकानदारों ने वीरवार को प्रदर्शन किया और बाजार बंद कर कैथल-पानीपत मार्ग पर जाम लगाया। स्वर्णकार की दुकान पर लूटपाट कर फायरिंग करने वाले बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। नगर के मुख्य चौक पर डेढ़ घंटे तक लगाए गए जाम के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के दो दिन में बदमाशों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने जाम खोला।
विज्ञापन


वीरवार सुबह नगर के दुकानदार से फायरिंग कर लूटपाट के विरोध में दुकानदार बाजार में एकत्रित हुए। घटना के रोषस्वरूप मुख्य सड़क पर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी अपनी अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन में शामिल हो गए। प्रदर्शन में दुकानदारों के अलावा कस्बा के महत्वपूर्ण लोगों ने भी हिस्सा लिया। वारदात में घायल सुनील वर्मा की मां केला देवी भी जाम में शामिल हुई। दुकानदार सोनू वर्मा, धर्मेद्र वर्मा व सतपाल शर्मा, सतपाल मितल,श्याम लाल, राजकुमार बंसल, उमेश अग्रवाल का कहना था कि घटना को दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। राजौंद के दुकानदार अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिस अभी तक दुकानदारों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला पाई है।जिससे दुकानदारों में रोष है। महाराणा चौक पर लगातार डेढ घंटे तक रास्ता जाम रहा। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम व प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे राजौंद
विज्ञापन


स्वर्णकार एसोसिएशन के सदस्य व प्रधान धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि राजौंद में कारोबारी पर लूटपाट के इरादे से जानलेवा हमला किया है। सोने का कारोबारी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। आज का प्रदर्शन और जाम सांकेतिक है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही स्वर्णकारों की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया और बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया तो सर्राफा कारोबारी प्रदेश व्यापी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वारदात में गंभीर रूप से घायल सुनील की मां व घायल राजकुमार की पत्नी केला देवी ने कहा कि कुछ बदमाश उनके परिवार के पीछे पड़े हुए हैं। कुछ समय पहले उनके साथ लूटपाट की घटना हो चुकी है।इस घटना में उसके छोटे बेटे की स्कूटी छीन ली और स्कूटी में रखे सोने चांदी के जेवर भी लूट लिए, आज तक उस घटना के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस पहली घटना को गंभीरता से लेती तो शायद यह दूसरी घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही राजौंद थाना प्रभारी बीरभान मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बात की। दुकानदारों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद कलायत के डीएसपी सज्जन कुमार मौका पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस के हाथ घटना से संबंधित कुछ पुख्ता सबूत लगे हैं। जिन्हें इस मौके पर बताया नहीं जा सकता है। अगर दुकानदार पुलिस का सहयोग करेंगे तो दो दिनों के भीतर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed