फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Irregularities in voter draft list will be removed

Kaithal News: मतदाता ड्राफ्ट सूची में अनियमितताएं होंगी दूर

Fri, 21 Apr 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in voter draft list will be removed
कलायत। कलायत नगर पालिका आम चुनाव 2023 के मद्देनजर तैयार की जा रही मतदाता ड्राफ्ट सूची में उजागर हुई त्रुटियों को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया है। जहां शिकायतें सुनकर उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने राज्य की चार नगर परिषदों और 22 नगर पालिकाओं की मतदाता ड्राफ्ट सूची का अपडेट ले रहे हैं। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने नपा कार्यालय के रूम नंबर 6 में दावे-आपत्तियां लेने के साथ हेल्प डेस्क को प्रभावी रखने के आदेश दिए हैं। इसमें सभी 13 वार्डों की सूची उपलब्ध करवाई गई हैं। नपा सचिव पवन शर्मा ने कर्मियों को निर्देश दिया है ताकि ताकि सूची से संबंधित दावे-आपत्तियों और शिकायतों का समय रहते निपटान हो सके। इसके चलते वीरवार को नगर पालिका पार्षदों और आम लोगों द्वारा दावे-आपत्ति लगाने का क्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसके चलते नगर पालिका चुनाव की बिसात बिछने से पहले नपा कार्यालय में एक-एक वोट को लेकर भागदौड़ तेज हो गई। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मतदाता ड्राफ्ट सूची पर शिकायतें और दावे-आपत्तियों का क्रमवार निवारण होगा। इसके लिए कर्मियों की टीम ग्राउंड पर सर्वे कर मतदाताओं का वास्तविक ब्योरा तैयार करेगी। जिनके वोट इधर से उधर हुए हैं, वे संबंधित वार्ड की सूची में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed