Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Invoice of Rs 5,000 on spreading kuda

Kaithal News: कूड़ा फैलाने पर 5 हजार रुपये का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Invoice of Rs 5,000 on spreading kuda
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद करनाल नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर आर्थिक कार्रवाई की तैयारी की है। सड़कों पर कूड़ा फैलाने और खुले में कचरा ले जाने वाले वाहनों पर पांच हजार रुपये का चालान होगा। पुराने कचरे के निस्तारण के लिए 31 दिसंबर तक का लक्ष्य है।
विज्ञापन




कुल 1.84 लाख मीट्रिक टन लिगेसी कचरे में से 1.10 लाख मीट्रिक टन का ही निस्तारण हो पाया है। जिला नगर आयुक्त सलोनी शर्मा ने सफाई व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने को कहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-27 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। करनाल केंद्र सरकार की प्रगति-50 योजना में शामिल है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण और शिकायतों का 24 घंटे में समाधान प्राथमिकता में हैं। घरों से कचरा उठाने के लिए टिप्पर वाहनों की संख्या बढ़ाने और सात दिन में तिपहिया वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन




सर्वे 20 दिन में पूरा करने के निर्देश
शहर में प्रदूषण रोकने के लिए मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों का उपयोग होगा। 15 जनवरी तक प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने और कूड़ा जलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर चालान के निर्देश हैं। कचरे को अब चार श्रेणियों में अलग किया जाएगा और बल्क वेस्ट जनरेटर्स का सर्वे 20 दिन में पूरा होगा। बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए 430 गोवंश गोशालाओं में पहुंचाए गए हैं और 11,974 कुत्तों की नसबंदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed