फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   International Day of Older Persons celebrated at RKSD College.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
International Day of Older Persons celebrated at RKSD College.
गांव पोलड़ में बुजुर्गों से मुलाकात करते स्वयंसेवक। विज्ञ​प्ति
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को वृद्धजनों का सम्मान करने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना है। विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभव और ज्ञान का लाभ लेने के साथ उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का संदेश दिया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. रामजीलाल और डॉ. बीरबल ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति और रक्तदान की शपथ दिलाई। इसके बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस स्वयंसेवकों के दल को गांव पोलड़ के लिए रवाना किया गया। गांव की सरपंच एवं कॉलेज की पुरातन छात्रा अंजलि ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने गांव में बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं का सर्वेक्षण किया गया। बुजुर्गों के मनोरंजन और जागरूकता के लिए डॉ. राजीव शर्मा के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

गांव पोलड़ में बुजुर्गों से मुलाकात करते स्वयंसेवक। विज्ञप्ति

गांव पोलड़ में बुजुर्गों से मुलाकात करते स्वयंसेवक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed