{"_id":"691cb9912f1672257d0d1054","slug":"instructions-for-early-settlement-of-stamp-duty-recovery-kaithal-news-c-245-1-kht1005-140897-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्टांप ड्यूटी की वसूली जल्द निपटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्टांप ड्यूटी की वसूली जल्द निपटाने के निर्देश
Tue, 18 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलायत। कलायत उपमंडल मुख्यालय में एसडीएम अजय हुड्डा ने मंगलवार को राजस्व अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार अजय कुमार, कानूनगो और क्षेत्र के पटवारी मौजूद रहे। एसडीएम ने राजस्व अधिकारियों को खास तौर पर स्टाम्प ड्यूटी वसूली से जुड़े मामलों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टाम्प ड्यूटी राजस्व संग्रह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी वसूली तथा प्रविष्टियों को समय पर अपडेट करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ताकि राजस्व संग्रह में कोई कमी न रहे। इसके अतिरिक्त, बैठक में बैंक रिकवरी से जुड़े लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संवाद