{"_id":"658dcfb3b79e452cdc058834","slug":"inspired-to-live-together-kaithal-news-c-18-1-knl1004-293920-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिलकर रहने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिलकर रहने के लिए किया प्रेरित
Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का वीरवार को समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने समूह की ताकत बताते हुए मिलकर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आयोजन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने पर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ स्वयं सेविका राधिका व नेहा ने शिविर के अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. हेमलता ने अनुभवों को सबके समक्ष रखा।
प्राचार्या डॉक्टर आरती गर्ग ने कहा कि इस तरह के जागरूकता पूर्ण शिविर में भाग लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी भूमिका बेहतर रूप से निभा सकती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत एनएसएस छात्रा सचलीन, रेनू, शिवानी, सिमरन ने अपने भाषण एवं कविताओं के माध्यम से एनएसएस के लक्ष्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा ईशा, पायल शिविर में सर्वश्रेष्ठ एनएसएस वर्कर और पलक मोस्ट ऑबेडिएंट छात्रा चुनी। कार्यक्रम के अंत में शिविर के तहत अपने प्रभावी व्याख्यानों से छात्राओं का ज्ञानवर्धन करने वाली प्राध्यापिकाओं एवं सभी एनएसएस की छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हेमलता एवं रेनू बाला व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।