{"_id":"68e5657c17d70a1bf80fa76a","slug":"inspired-me-to-follow-the-path-of-equality-baazigar-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138965-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समानता के मार्ग पर चलने की दी थी प्रेरणा ः बाजीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समानता के मार्ग पर चलने की दी थी प्रेरणा ः बाजीगर
Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
07kht_20 गुहला चीका महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष नमन करते हुए कुलवंत बाजीगर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वार्ड नंबर 11 स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता थे, बल्कि उन्होंने समाज को समानता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
बाजीगर ने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि नीति, भक्ति और मानवता का महाकाव्य है। इसके माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सच्चे धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य पालन का संदेश दिया। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें। कार्यक्रम में हरजोत वडेच, जगजीत सिंह, बंसी लाल और संजू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।