{"_id":"695815058ac5149926090d17","slug":"inspirational-posters-prepared-by-girl-students-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-815507-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैंप में छात्राओं ने तैयार किए प्रेरक पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैंप में छात्राओं ने तैयार किए प्रेरक पोस्टर
Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में आयोजित लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप के दौरान छात्राओं ने जीवन कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया और प्रेरक पोस्टर बनाए। इस कैंप का उद्देश्य छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राध्यापक गुरनाम सिंह की देखरेख में सीमा रानी द्वारा पेंटिंग और आर्ट क्राफ्ट के व्यवसायिक अवसरों पर जानकारी देकर की गई। उन्होंने बताया कि पेंटिंग केवल कला नहीं बल्कि आजीविका का साधन भी बन सकती है। वर्तमान समय में आर्ट और क्राफ्ट के क्षेत्र में कार्य कर छात्राएं बड़ी कंपनियों से जुड़ सकती हैं या स्वयं का व्यवसाय शुरू कर लाखों रुपये की आय अर्जित कर सकती हैं।
इसके बाद कृषि विभाग के बलराज सिंह ने बागवानी, फल-फूल की खेती और फसल चक्र अपनाकर मुनाफे के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्रों को बढ़ते कुपोषण और उससे उत्पन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में कई बीमारियों का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध है।