{"_id":"5883a7a54f1c1b4258efdf0a","slug":"innugration-vidyapeeth-new-building-education-minister-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में शिक्षा, संस्कृति और संस्कार पर दिया जाता है बल : रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में शिक्षा, संस्कृति और संस्कार पर दिया जाता है बल : रामबिलास शर्मा
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंचासीन शिक्षामंत्री और अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका में गांव टटियाना स्थित आचार्य रामानंद अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ के नये भवन का शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा एवं आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने शुभारंभ किया। विद्यापीठ के लिए शिक्षामंत्री ने 11 लाख रुपये की राशि देने का भी ऐलान किया। साथ ही शिक्षामंत्री ने थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, पिहोवा से चुनाव लड़ चुके डीडी शर्मा, कलायत से चुनाव लड़ चुके धर्मपाल शर्मा से भी 5-5 लाख रुपये की राशि दिलवाने का ऐलान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि सरकार का इस विद्यापीठ को पूरा सहयोग रहेगा। साथ ही इस इलाके के लोगों का भी फर्ज है कि वे इसे चलाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि भारत में शिक्षा, संस्कृति तथा संस्कार पर हमेशा से बल दिया जाता रहा है। यहां पर सामाजिक भागीदारी का अनूठा उदाहरण देखने को मिलता है। सभी वर्ग सामाजिक कार्यों में अपना हर संभव योगदान देते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन टटियाना स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री ने हरियाणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शुरू किया था और इसकी सफलता को देखते हुए आज हरियाणा में 1000 लड़कों के लिंगानुपात पर 911 लड़कियां पहुंच गई है।
आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश ने कहा कि भारत वर्ष की सभ्यता और संस्कृति के संदर्भ में दी जाने वाली शिक्षा से दिन प्रतिदिन नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट पर रोक लगेगी और विद्यार्थी अपने सामाजिक मूल संस्कारों को पहचान कर सात्विक और सादा जीवन जीने की ओर अग्रसर होंगे। हरियाणा सरकार प्रदेश में विकास करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहारों में एक त्योहार ऐसा मनाएं, जिसमें सारा सामान स्वदेशी का प्रयोग किया जाए। ताकि चीन जैसी विदेशी ताकतों का मुकाबला हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर महंत स्वामी रामस्वरूप दास शास्त्री, विधायक थानेसर सुभाष सुधा, हनुमान मंदिर कैथल के राघव शास्त्री, वानप्रस्थी राजेंद्र कुमार भारद्वाज, स्वामी छविराम दास, सुभाष हजवाना, शैली मुंजाल, जयभगवान शर्मा, बनारसी दास, नेत्रपाल शर्मा, शकुंतला शर्मा, राजेश शर्मा पिंटू, सतनारायण वैध, मांगे राम जिंदल, कंवर पाल तंवर, प्रो. बी.बी. भारद्वाज, डा. कमलेश शर्मा, अरुण सराफ, डा. शिशपाल, हरीश झंडई, जगमाल राणा, सूरता राम शर्मा, महेंद्र चीमा, बलवंत चौहान, सुदेश बिंदलिस, जसविंद्र जोशसन, अमरेंद्र खारा, हरिओम, सीमा गोस्वामी, लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित रहे।
पंजाबी में की पंजाब में भाजपा व अकाली दल को वोट देने की अपील
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि एक समय था जब कहा गया कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सबसे युवा सीएम बने थे। आज फिर एक नारा है पंजाब में सबसे ज्यादा उम्र के सीएम भी प्रकाश सिंह बादल होंगे। इसीलिए पंजाब में भाजपा व अकाली दल को वोट दें।