{"_id":"65d7b182c03665b1fd00b249","slug":"information-given-to-teachers-about-nexpert-program-kaithal-news-c-18-1-knl1004-333212-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अध्यापकों को निपुण कार्यक्रम दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अध्यापकों को निपुण कार्यक्रम दी जानकारी
Fri, 23 Feb 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। खंड राजौंद में निपुण हरियाणा मिशन ई अधिगम और सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुआ। इसमें अध्यापकों को निपुण कार्यक्रम जानकारी दी गई। निपुण हरियाणा मिशन और उड़ान शिक्षा विभाग के दोनों ही दक्षता आधारित कार्यक्रम हैं।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा व विशिष्ट अतिथि कुमारी श्रुति जिला सुशासन सहयोगी, सुनील कुमार एफ एलएन कोऑर्डिनेटर शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि निपुण हरियाणा के तहत पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा देना उद्देश्य है। सीएमजीए श्रुति ने भी अध्यापकों की समस्याओं को जानकर उनको बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया। विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई शिक्षण सामग्री अधिगम का प्रयोग कर सिखाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रक्रिया में सुनील एफ एलएनए कॉर्डिनेटर सुनील ने अध्यापकों को निपुण कार्यक्रम के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बैठक में मौजूद अध्यापकों को निपुण के वार्षिक प्लान के अनुसार शिक्षा देने के लिए भी कहा। एफ एल एन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार बीआरपी एफएलएन ने विद्यार्थियों को वर्कबुक और बच्चों का लिखित रिकॉर्ड मेंटेन रखने के बारे कहा। इस दौरान खंड के सभी मुखियों के साथ ए बी आर सी, आई ओ एल एम ऋषिपाल, टेक सिंह, कुलदीप व प्रदीप सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।